जीवनी हज़रत मोहम्मद साहब भाग-5 Biography of Prophet Mohammad saw Hindi

 नुबुवत के शुरुआत ओर खुफिया दावत के तीन साल 

Mohammad Arbi
(Mohammad Arbi saw)



नुबुवत से पहले अंबिया का ज़हनी सफर -: क़ुरआन मजीद हमें बताता है के अंबिया अलेहिस्सालाम वहीं आने से पहले जो ज्ञान रखते थे उस की मिसाल आम इंसानी ज्ञान से कुछ अलग नहीं होती थी। उनके पास नुजुल ए वहीं से पहले ऐसा कोई जरिया इल्म ना होता था जो दूसरो को हासिल ना हो। 


ऐ नबी तुम कुछ ना जानते थे के किताब किया होती है ओर ईमान किया होता है ( सुरह शुरा 52) 


ओर अल्लाह ने तुमको न वाकिफे राह पाया ओर फिर तुम्हे रास्ता बताया (सूरह ज़ूहा 7) 


क़ुरआन हमें बताता है कि अंबिया अलेहिसलाम नुबुवत से पहले इल्म के उन्हीं आम तरीको से, जो आम लोगो को भी हासिल है, ईमान बिलगेब की मंजिल ते कर चुके होते थे, वहीं आकर जो कुछ करती थी बस उनके ईमान में पुख्तगी ओर यकीन को ओर मजबूत करती थी।


गारेहीरा में अकेले क्यू जाते थे -: जैसा हम पहले बता चुके है कि हज़रत मोहम्मद साहब को बचपन ही से बुत परस्ती से नफ़रत थी मक्का शहर का बुतपरस्ती वाला माहौल,लोगो के हक दबा जाना, ज़ुल्म ना इंसाफी ये सब देख कर आप सा. का बहुत ही दिल दुखता था ओर आप सा. इन सब बिगाड़ को दूर करने के लिए कोई रास्ता तलाश कर रहे थे इसी लिए आप सा. गारेहिरा में अकेले जाते थे ओर वाह कुछ दिन इन्हीं सोच में मशगूल रहते थे कि किस तरह से अपनी कोम को इन गंदगी ओर बुराई से बाहर निकाला जाए।


वहीं की शुरुआत -: आज आप सा. की उम्र 40साल 2 माह के करीब थी रमजान का महीना था जब आप सा. गारेहिरा में थे तब हज़रत जिब्राइल अलेही. जो फरिश्ते है वो आप सा.के पास पहली वहीं लेकर आए ओर आप सा.से कहा पढ़ो आप ने कहा में पड़ा हुआ नहीं हूं, इस पर फरिश्ते ने आप को गले लगाया और इस जोर से आप को भींचा की आप की हिम्मत जवाब दे गई ओर फरिश्ते ने आप को छोड़ा ओर कहा पढ़ो आप सा ने वहीं कहा ने पड़ा हुआ नहीं हूं उसने मुझे दोबारा भींचा ओर मेरी हिम्मत जवाब दे गई ओर उसने कहा पढ़ो मैने कहा में पड़ा हुआ नहीं हूं उसने मुझे तीसरी बार भींचा ओर मेरी हिम्मत जवाब दे गई ओर फिर उसने मुझे छोड़ा और कहा पड़ अपने रब के नाम से जिसने पैदा किया यह तक के जिसे वह ना जानता था।


इसके बाद आप सा. घबरा कर घर की ओर निकले ओर घर पहुंच कर आप ने अपनी बीवी से कहा मुझे उड़ाओ मुझे उड़ाओ जब आप सा से खोफ कि केफियत दूर हुई तो आप सारी बात अपनी बीवी को बताते है ओर कहते की मुझे अपनी जान का खोफ है, इस पर आपकी बीवी आपको तसल्ली देती है कि आप गरीबों के खेरखुवाह है, रिश्तेदारों के साथ हुस्न सुलूक रखते है, बे सहारा का सहारा है,अमानत अदा करते है,अल्लाह आपको हरगिज जाया नहीं करेगा।


अगर पहले से नबी बनने का शौक होता -: अगर आप सा को पहले से वहीं का उन पर नाजिल होने का शोक होता तो उनकी ये हालत नहीं होती जो पहली वहीं के नाजिल होने के वक़्त थी उनको पहले से ही पता होता कि मेरे पास वहीं आने वाली है तो उनको जरा भी घबराहट परेशानी नहीं होती जब वहीं का फरिश्ता उनके पास वहीं लेकर पहुंचा।


पहले चार मुसलमान -: जब आप सा पर पहली वहीं नाजिल हुई ओर आप सा घबरा कर घर पर आए तो अपने अपनी बीवी को बताया सबसे पहले महिलाओं में आपकी बीवी आप सा पर ईमान लाई।


मर्दों में को पहले ईमान लाया इसमें वाजाहत नहीं है लेकिन हज़रत अबु बकर रजी., हज़रत अली रजी., हज़रत ज़ैद रजी., ये तीनों पहले ईमान लाने वाले हजरात है।


हज़रत अली रजी. ने एक मर्तबा आप सा. को ओर हज़रत खदीजा रजी. को नमाज़ पढ़ते देख कर उनसे पूछा कि ये किया दीन है ओर ये आप लोग किया कर रहे थे इस पर आप सा. ने उनको पूरी वाजहत से बताया ये इस्लाम है अल्लाह ने मुझे नबी बनाया है और हम लोग नमाज़ पड़ रहे थे, हज़रत अली रजी. ने पहले अपने पापा से इस बारे में कहा उनके पापा ने कहा जो वह कह रहे है सही है और तुम उनके साथ रहना कभी उनका साथ ना छोड़ना, इसके बाद हज़रत अली रजी. भी आप सा. पर ईमान लेआए।


 हज़रत अबू बकर रजी. का है कि जब उनके सामने एक शक्स ने आप सा के बारे में कहा कि वो एक नया दीन लाए है तो हज़रत अबु बकर रजी ही पहले शख्स थे जो बिना किसी देर किए आप सा पर ईमान लाए। 


पहला फर्ज़ काम -: एक मर्तबा जिब्राइल अमीन बहुत खूबसूरत अंदाज में आप सा के पास आए और आप सा को वूजू करके दिखाया ओर कहा अब अप भी करिए ओर जब आप सा वुजू की तो कहा अब मेरे साथ नमाज पढिए दो रकात ओर चार सजदो के साथ नमाज अदा की, फिर आप सा घर पर आए ओर हज़रत खादिजा रजी. को वूजु करके बताई ओर साथ में दो रकात नमाज पढ़ी, पहले सिर्फ दो रकात नमाज ही फर्ज़ हुई थी।


पहली वहीं ओर दूसरी वहीं के बीच का समय -: पहली वहीं के नाजिल होने के बाद कुछ अरसा के लिए वही नाजिल नहीं कीगई इसकी वजह यह है कि पहली वहीं के नाजिल होने के बाद आप सा पर घबराहट बेचैनी तारी हो गई थी उससे अप सा को कुछ राहत मिले ओर नुबुवत का मंसब संभालने के लिए आप सा तेयार हो जाए जहनी ओर जिस्मानी दोनों लिहाज से। 


खुफिया दावत की किया वजह थी -: जब आप सा. को मंसब नुबुवत पर सरफराज किया गया ओर यह हिक्मत अमली अल्लाह की तरफ से ही रखी गई की जब तक अल्लाह का हुक्म ना अा जाए तब तक आप सा.उनके साथी छुप कर ही इस्लाम कि दावत लोगो तक पहुंचाने का काम करे, 

 

इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि जिस समय आप सा. इस दावत इल्लाह को लेकर उठे उस वक़्त मक्का और अरब का माहौल बुत्परस्ताना था ओर अगर लोगो के सामने अचानक एक ऐसी बात पेश करना जो उनके सभी बुतो का इंकार करना ओर एक अल्लाह की तरफ बुलाना आम अवाम ओर सरदार इस बात को सुन कर भड़क उठते ओर

 मुखालिफत शुरू कर देते और जो लोग इस्लाम की तरफ पलटे उनके लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाती यही कुछ वजह के कारण शुरू के समय में दावत इस्लाम का काम खुफिया तौर पर शुरू किया गया होगा।


इस्लाम की दावत के शुरुआत के तीन साल -: इस वक़्त इसलाम की दावत कुबूल करने वाले चार लोगो ने आप सा के साथ मिलकर उन भरोसेमंद लोगो तक इस्लाम की दावत को लेकर पहुंचे उनको इस्लाम की दावत दी इसमें सबसे बड़ी मदद हज़रत अबु बकर रजी की रही मक्का में लोग उनकी बहुत इज्जत करते थे, पेशे से ताजिर थे ओर सभी लोगो को अच्छी तरह से जानते थे कि को उनकी बात कुबूल करेगा ओर साथ ही साथ इस बात को छुपा कर भी रखे, इसलिए कि कहीं मक्का के सरदारों को पता चल जाए तो वो इनके साथ जियादती न करे इसीलिए शुरुआत के तीन साल खुफिया तौर पर इस्लाम की दावत का काम किया गया। 


दार ए अरकम -: एक मर्तबा जब मुसलमान पहाड़ पर पड़ रहे थे तो मक्का के कुछ लोगो ने उनको देख लिया ओर बुरी भाली बाते कहने लग गए बात लड़ाई तक पहुंच गई, इसी लिए आप सा ने बिना देर किए हज़रत अरकम बिन अबि अरकम का घर जो सफा पहाड़ के करीब ही था को इस्लाम का पहला सेंटर बनाया गया जहां सभी की तरबियत हो ओर यही सभी लोग साथ में नमाज भी पड़ सके। 





Online Work

टिप्पणियाँ